UP Politics: अधिकारी काम नहीं करेंगे तो क्या जूता नहीं खाएंगे, सपा सांसद सनातन पांडेय का विवादित बयान
{"_id":"696bd9b22ba2282ba806254a","slug":"samajwadi-party-mp-sanatan-pandey-controversial-statement-in-ballia-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: अधिकारी काम नहीं करेंगे तो क्या जूता नहीं खाएंगे, सपा सांसद सनातन पांडेय का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: बलिया जिले में सांसद सनातन पांडेय ने एक विवादित बयान दिया। सांसद फेफना से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न बनाए जाने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अधिकारी काम नहीं करेंगे तो क्या जूता नहीं खाएंगे।
सपा सांसद सनातन पांडेय
– फोटो : अमर उजाला
<button class="reaction_button open_
विज्ञापन
विस्तार
बलिया लोकसभा क्षेत्र से सपा के सांसद सनातन पांडेय शुक्रवार को फेफना में रेलवे के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न बनाने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अधिकारी काम नहीं करेंगे तो जूता नहीं खाएंगे। मुझ पर जितना केस करना हो कर लो, मैं झेलने के लिए तैयार हूं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
फेफना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो ट्रेनों के ठहराव को लेकर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु थे, वह बलिया के प्रभारी मंत्री हैं। हालांकि मिश्र अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। इनके स्थान पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित न करने को लेकर सपा सांसद सनातन पांडेय काफी नाराज दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: मुंह से झाग निकलते देख युवती को पहुंचाया अस्पताल, पुलिस को बताई ये वजह; इलाज के दौरान मौत
सपा सांसद पांडेय ने फेफना क्षेत्र के बघेजी गांव में एक कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान में कोई परियोजना किसी भी प्रदेश में भारत सरकार की बनती है तो उसका मुख्य अतिथि वहां का सांसद होता है। चाहे वह पक्ष का हो या विपक्ष का। आज इस सरकार ने अपना चेहरा फिर दिखाने का काम किया है। जिले के प्रभारी मंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया। मैं बूढ़ा जरूर हूं, लेकिन मन का बूढ़ा नहीं हूं। मेरे मन में होता है कि उस कार्यक्रम में जाऊं और उठाकर कुर्सी को फेंक दूं। लोग कहते हैं कि आप झगड़ालू प्रवृत्ति के बनते जा रहे हैं।