Amar Ujala

Budaun News: बवाल के बाद दूसरे दिन धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी, ब्यौर गांव में पुलिस फोर्स तैनात

{"_id":"696b1634b4e26698140be7ab","slug":"prabhat-pheri-taken-out-on-the-second-day-police-forces-deployed-in-budaun-village-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बवाल के बाद दूसरे दिन धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी, ब्यौर गांव में पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार

Updated Sat, 17 Jan 2026 10:25 AM IST

विज्ञापन

गांव में प्रभात फेरी निकालते ग्रामीण
– फोटो : संवाद

<button class="reaction_button open_

विज्ञापन



बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में शनिवार सुबह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली गई। एसएसपी ने इसकी जिम्मेदारी पूर्व में थाना अध्यक्ष रह चुके हरेंद्र सिंह और ऋषिपाल सिंह को सौंपी है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

और पढ़ें

Trending Videos

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बता दें कि शुक्रवार की सुबह सीओ बिल्सी संजीव कुमार व थानाध्यक्ष नरेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ प्रभात फेरी को रोक दिया था। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। दोपहर करीब एक बजे बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठन गांव पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसी के साथ थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप था कि पुलिस ने जानबूझकर रास्ते को विवादित बताकर लोगों पर लाठी बरसाई थीं। बाद में बैकफुट पर आए पुलिस प्रशासन ने प्रभात फेरी निकलवा कर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार को हुई घटना के बाद एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व उघैती इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह को गांव में शांतिपूर्ण तरीके से प्रभात फेरी निकलवाने की जिम्मेदारी दी। शनिवार को धूमधाम से गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। 


गांव में 70 फीसदी मुस्लिम आबादी 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 70 फीसदी मुस्लिम आबादी है लेकिन कभी सामने आकर इस तरह की हरकत नहीं की, जो पुलिस ने कर दिखाई। उससे पुलिस की मानसिकता का पता चलता है। ग्रामीणों ने प्रभात फेरी रोकने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। 

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से गांव में प्रभात फेरी को निकलवाया गया है। गांव में शांति कायम है। गांव के हालात पर नजर रखने के लिए वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। अब प्रभात फेरी को लेकर के किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *