UP: छांगुर का साथी ईदुल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, नागपुर से हुआ था गिरफ्तार
{"_id":"696cf6c329a4316a2d053431","slug":"up-chhangur-s-associate-eidul-was-sent-to-jail-on-14-day-judicial-custody-he-was-arrested-from-nagpur-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छांगुर का साथी ईदुल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, नागपुर से हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार
धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के करीबी सहयोगी ईदुल इस्लाम को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसे धर्मांतरण के रैकेट की परतें खोलने के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया है।
धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
<button class="reaction_button open_
विज्ञापन
विस्तार
धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के करीबी सहयोगी ईदुल इस्लाम को एटीएस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एटीएस अब धर्मांतरण रैकेट की गहराई तक पहुंचने के लिए उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
धर्मांतरण प्रकरण की जांच के दौरान ईदुल इस्लाम का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। छांगुर की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को एटीएस की टीम ने ईदुल को नागपुर से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि ईदुल भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ नामक संगठन का संचालन करता था, जिसकी आड़ में कथित तौर पर धर्मांतरण का गिरोह चलाया जा रहा था। एटीएस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क में छांगुर के साथ उसकी सक्रिय भूमिका रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पास फंडिंग और अवैध धर्मांतरण से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। इन्हीं तथ्यों को उजागर करने के लिए एटीएस शीघ्र कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी।