Suicide by killing the family: खून सने कमरे में जाने से रोकी बहनें, दहाड़े मारकर रोईं, भाई हमें तो कुछ बताता
{"_id":"696fce5144836642ef06ac61","slug":"suicide-by-killing-the-family-sisters-stopped-from-entering-the-blood-stained-room-cried-loudly-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suicide by killing the family: खून सने कमरे में जाने से रोकी बहनें, दहाड़े मारकर रोईं, भाई हमें तो कुछ बताता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: सरसावा में अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव घर में पड़े मिले। अशोक की बहन पिंकेश और मोना का रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि अशोक ने अवसाद में आकर वारदात की है।
विलाप करती अशोक की बहनें।
– फोटो : अमर उजाला
<button class="reaction_button open_
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के सहारनपुर स्थित सरसावा में चार हत्याएं कर आत्महत्या करने के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने किसी को भी खून से सने कमरे में नहीं जाने दिया। दोनों बहनें फूट-फूटकर रो रही थीं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
सहारनपुर में पांचों मृतकों की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
अशोक की बहन पिंकेश और मोना घटना का पता लगते ही घर पहुंचीं। जिस कमरे में शव थे, उनमें उन्हें नहीं जाने दिया। दहाड़े मारकर पिंकेश और मोना बोलीं कि भाई ऐसी क्या मजबूरी थी। हमें एक बार समस्या बताता। रोते हुए कई बार दोनों बहनें बेसुध हो गईं। पानी पिलाया गया। जब पांचों शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तब दोनों बहनें जोर-जोर से दहाड़े मारकर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के मोबाइल से खुलेगा वारदात का राज
पुलिस ने घटनास्थल से एक-एक साक्ष्य को एकत्रित किया, ताकि जांच में कोई परेशानी न हो। अशोक व उसकी पत्नी अंजिता के मोबाइलों को कब्जे में लिया है। अब पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगालेगी। दोनों के मोबाइल पर आखिरी कॉल किसने और कब की थी। मोबाइल से ही वारदात का राज खुलेगा। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
एक फरवरी को होना था नए मकान का मुहूर्त
संग्रह अमीन अशोक राठी ने सरसावा की सावन विहार कॉलोनी में मकान बनाया है, जिसका शुभ मुहूर्त एक फरवरी को होना था। नए मकान में जाने के लिए तैयारियां चल रही थीं। मुहूर्त से पहले ही पूरा परिवार खत्म हो गया। अशोक राठी ने सबसे पहले मकान सरसावा की टीचर कॉलोनी में लिया। इस मकान में करीब दो साल तक रहे। इसे बेचकर अपने गांव के रहने वाले मांगेराम का मकान किराया पर लिया। अशोक ने सावन विहार कॉलोनी में मकान बनवाया है, जिस पर कई महीनों से काम चल रहा था। गृह प्रवेश के लिए एक फरवरी फाइनल हुई थी। बताया जा रहा है कि इसके लिए अशोक की पत्नी अंजिता भी सोमवार को मायके यमुनानर जिले के गांव नंदगढ़ गई थी। मकान के मुहूर्त में बुलाने के लिए न्योता दिया था। अशोक की बहन पिंकेश ने भी सावन विहार कॉलोनी में मकान निर्माणाधीन है। भाई-बहन के मकान आमने-सामने हैं।
इकलौता बेटा था अशोक
अशोक परिवार में इकलौता बेटा था, उसकी दो बहन हैं। पिंकेश की शादी इस्लामपुर स्थित दैदपुरा गांव में हुई। उनके पति जयवीर सेना से सेनानिवृत्त हैं। फिलहाल किसी बैंक में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। मोना की शादी नकुड़ के गांव साढ़ौली में हुई। उनके पति यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। अशोक चार साल से संग्रह अमीन थे।
ये है मामला…
सरसावा थाना क्षेत्र की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार रात संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-पत्नी और दोनों बेटों के सिर के अलावा सीने में गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक के सीने और कनपटी में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि अशोक ने आत्महत्या की है।
ये बोले एसएसपी
अशोक की मेडिकल हिस्ट्री देखी जा रही है। उसके मोबाइल में कुछ ऑडियो मैसेज मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अशोक ने सभी की हत्या की, फिर खुद आत्महत्या कर ली।
– आशीष तिवारी, एसएसपी
ये बोले डीआईजी
जांच में सामने आया है कि अशोक ने पहले परिवार के सदस्यों को गोली मारी। इसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को एक-एक गोली माथे में और सीने में भी गोली मारी थी। घटनाक्रम की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। अवसाद ही इसका कारण माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है।
– अभिषेक सिंह, डीआईजी
ये बोले एसडीएम
संग्रह अमीन अशोक राठी को लेकर हुए घटनाक्रम का पता चला है। वह किसी बात को लेकर परेशान या दबाव में थे, इसकी कोई जानकारी कभी भी सामने नहीं आई। यह बेहद दुखद घटना है।
– सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नकुड़