Amar Ujala

मिट्टी के टीले में ‘खजाना’: यूपी के इस जिले में खोदाई के दौरान मिले चांदी के दो सौ सिक्के, मच गई लूट

{"_id":"6973d8c7aeb3b495a60060aa","slug":"silver-coins-were-found-during-the-draining-of-the-pond-leading-to-a-scramble-for-them-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155725-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के टीले में 'खजाना': यूपी के इस जिले में खोदाई के दौरान मिले चांदी के दो सौ सिक्के, मच गई लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो

Updated Sat, 24 Jan 2026 12:52 PM IST

विज्ञापन

सार

बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में जेसीबी से खोदाई के दौरान मिट्टी के टीले में चांदी के सिक्के मिलने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि काफी संख्या में सिक्के निकले, जिसे पाने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गई। हालांकि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। 


चांदी का सिक्का
– फोटो : संवाद

<button class="reaction_button open_

विज्ञापन



विस्तार

Follow Us



बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के आसपुर गांव में तालाब पाटने के लिए जेसीबी से शुक्रवार को मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। जेसीबी से टीले को गिराया जा रहा था। दावा किया जा रहा है कि खोदाई के दौरान टीले से चांदी के बहुत पुराने सिक्के मिले हैं। यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों में लूट मच गई। यह देख जेसीबी चालक उतरा और ग्रामीणों से सिक्कों को लेकर उलझ गया। आरोप है कि ग्रामीणों और चालक में मारपीट भी हो गई। बाद में पुलिस को बिना बताए ही मामले को रफादफा कर लिया गया। दावा किया जा रहा है कि ये सिक्के तुगलककालीन हैं।

और पढ़ें

Trending Videos

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

लोगों ने बताया कि गांव के बाहर बहुत पुराना टीला है। यहां अक्सर बच्चे व गांव के लोग खेलते रहते हैं। शुक्रवार को टीले के पास मिट्टी का खनन किया जा रहा था। अपराह्न करीब एक बजे जेसीबी चालक ने एक बड़े टीले पर जेसीबी चला दी। उससे चांदी के सिक्के निकल पड़े। ये सिक्के तुगलककालीन बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- यूपी में भी कंझावला कांड: 12KM तक कार में घसीटता गया राजमिस्त्री, दूसरी गाड़ी वाले ने बताया तो उड़े चालक के होश

पुलिस को नहीं दी सूचना 

सिक्के निकलते ही बच्चे व वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े। जिसके हाथ जितने आए वह लेकर घर भाग गया। करीब दो सौ चांदी के सिक्के निकलने की बात कही जा रही है। मारपीट से लेकर खनन होने की बात पुलिस को नहीं बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस पर ध्यान दिया जाए तो पुरातत्व विभाग यहां आकर खोदाई करा सकता है। सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि पुलिस को ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *