हमीरपुर लव जिहाद मामला: बांदा की कथा में धीरेंद्र शास्त्री बोले- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यही जमाना चल रहा
{"_id":"696c8b353d543b48340d58ae","slug":"hamirpur-love-jihad-case-dhirendra-shastri-said-the-thief-is-scolding-police-officer-this-is-the-kind-of-era-2026-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर लव जिहाद मामला: बांदा की कथा में धीरेंद्र शास्त्री बोले- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यही जमाना चल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का यह पूरा बयान बांदा में आयोजित कथा के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। अब यह वीडियो हमीरपुर के लव जिहाद मामले से जोड़कर सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।
धीरेंद्र शास्त्री
– फोटो : amar ujala
<button class="reaction_button open_
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर कस्बे में सामने आए लव जिहाद के मामले को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बयान चर्चा में आ गया है। यह बयान बांदा में चल रही धार्मिक कथा के दौरान दिया गया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यही जमाना चल रहा है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
उन्होंने यह बात हमीरपुर के सुमेरपुर में सामने आए लव जिहाद मामले के संदर्भ में कही। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है, जिससे मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक पदों पर बैठे लोग किसी के दबाव या इशारों पर काम करेंगे, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरपुर क्षेत्र में हिंदू समाज अब जागरूक हो रहा है
उन्होंने यह भी कहा कि अगर समय रहते सही निर्णय नहीं लिए गए, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। उनके अनुसार, समाज को इस तरह के मामलों पर सजग और जागरूक रहने की जरूरत है। अपने बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि भगवान सभी को सद्बुद्धि दें और समाज को सही दिशा दिखाएं। उन्होंने यह उल्लेख किया कि उन्हें सुनने में आया है कि सुमेरपुर क्षेत्र में हिंदू समाज अब जागरूक हो रहा है और इस तरह के मामलों को लेकर आवाज उठा रहा है।