Aligarh: रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज, 56 लाख जुटाने के मिले साक्ष्य
{"_id":"696c83f7ec4b7668f304d2f6","slug":"report-on-the-inspector-caught-taking-bribe-2026-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज, 56 लाख जुटाने के मिले साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
कासगंज महिला थाने में तैनात एसआई नरेंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच उनके सेवाकाल (2009 से 2022 तक) की गई। यह जांच 2022 तक इसलिए की गई कि नरेंद्र को आगरा की एंटी करप्शन टीम ने सितंबर 2022 में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
दरोगा पर मुकदमा दर्ज
– फोटो : अमर उजाला
<button class="reaction_button open_
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के चंडौस थाने में एसएसआई रहते रिश्वत लेते पकड़े गए कासगंज में तैनात एसआई नरेंद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एंटी करप्शन यूनिट की जांच व प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मिलने के बाद दर्ज किया गया है। यह एंटी करप्शन यूनिट में पहला मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
कासगंज महिला थाने में तैनात एसआई नरेंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच उनके सेवाकाल (2009 से 2022 तक) की गई। यह जांच 2022 तक इसलिए की गई कि नरेंद्र को आगरा की एंटी करप्शन टीम ने सितंबर 2022 में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उनके खिलाफ चंडौस थाने में एसएसआई रहते महेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय चंडौस के प्रबंधक के खिलाफ दर्ज मामले में मदद के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने व न देने पर अन्य धाराओं में जेल भेजने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। एंटी करप्शन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार जांच में पाया गया कि मूल रूप से बिजनौर के नूरपुर के दरोगा नरेंद्र सिंह ने वर्ष 2009 से 2022 तक अपनी आय से 56.6 लाख रुपये अधिक जुटाए हैं। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की अनुमति मांगी गई थी। दिसंबर माह में अनुमति मिलने के बाद अब नरेंद्र पर आय से अधिक संपत्ति की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब साक्ष्य संकलन, दस्तावेजों के अध्ययन आदि के आधार पर रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। साथ में अभियोग स्वीकृति के बाद चार्जशीट दी जाएगी।
इस तरह के मामलों में हमारे स्तर पर अभियोजन स्वीकृति के लिए आते हैं। एंटी करप्शन टीम अपना काम कर रही है। जो भी पत्राचार होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-प्रभाकर चौधरी, डीआईजी
कोतवाल सहित छह अन्य लोकसेवकों पर जांच जारी
अलीगढ़ मंडल के छह अन्य लोकसेवकों पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप हैं। इन सभी के खिलाफ शासन से आई शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इनमें हाथरस के एक कोतवाल व दरोगा के अलावा एटा का एक लेखपाल, एक बांट माप निरीक्षक, एक जेई विद्युत व अलीगढ़ का लेखपाल शामिल है। इन सभी पर भी एंटी करप्शन यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। एंटी करप्शन यूनिट प्रभारी देवेंद्र सिंह बताते हैं कि जल्द इन सभी पर भी साक्ष्य जुटाकर मुकदमे की अनुमति लेकर आगे कार्रवाई होगी।