चार दिन बंद रहेंगे बैंक: निपटा लें सारे काम, तीन दिन लगातार अवकाश; चौथे दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मी
{"_id":"6972cb509a241342680a511c","slug":"banks-closed-next-four-days-bank-employees-to-go-on-strike-on-jan-27-for-five-day-work-week-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बंद रहेंगे बैंक: निपटा लें सारे काम, तीन दिन लगातार अवकाश; चौथे दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Jan 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
सार
बैंक संबंधी कोई काम है तो आज ही निपटा लें। शनिवार से लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। सोमवार तक अवकाश और मंगलवार को बैंकों की हड़ताल रहेगी।
चार दिन बंद रहेंगे बैंक
– फोटो : अमर उजाला
<button class="reaction_button open_
विज्ञापन
विस्तार
बैंक कर्मचारी पांच दिन की वर्किंग लागू करने की मांग के लिए 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को संजय प्लेस स्थित कार्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध भी जताया। इस हड़ताल के कारण शनिवार से चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
लीड बैंक के मैनेजर अंकित सहगल ने बताया कि 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। पांच दिन कार्य की मांग के लिए 27 को बैंकों में हड़ताल रहेगी। ऐसे में 28 जनवरी को ही बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयोजक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कार्य करने की मांग की जा रही है। इसके लिए सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच समझौता भी हो चुका है लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) लंबे समय से इस मांग को टाल रहा है, जबकि बैंकों में रोजाना 90 मिनट का कार्य भी बढ़ा दिया है।
इसी मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल करेंगे। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन की आगरा इकाई के मंडल सचिव परवेश कुमार ने बताया कि हड़ताल में सभी बैंक संगठन शामिल होंगे। इस मौके पर पंकज शर्मा, सौरभ शर्मा, सौरभ राठौर, अंकित गर्ग और शैलेंद्र झा मौजूद रहे।